घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास गुरुवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए एक वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक युवक का पहचान नही हो पाया है. पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है.




