अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के भोजूडीह पूर्वी पंचायत के भोजूडीह उपर कुल् के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 41 में गुरुवार अहले सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट होने सें गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. जिससे आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 41 के सेविका बेलानंद देवी झुलस गई हैं. घटना के पश्चात इलाज के लिए स्थानीय डाक्टरों ने उनका इलाज घर पर किया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जानकारी के आनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 41 के आंगनबाड़ी भवन और सेविका बेलानंद देवी का घर सटा हुआ हैं. गुरुवार सुबह चार बजे बिजली की शार्ट सार्क्रिट होने सें घर और आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन में धुंआ उठने लगा. जहां गृह स्वामी मानिक माहथा और उनकी पत्नी सेविका बेलानंद देवी ने अचानक देखा कि घर व भवन की लाइट चली गई. घर और आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई रूम में तेज गति सें धुंआ उठ रहा था. जहां पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया. तब तक रसोई में रखा गैस सेलेंडर ब्लास्ट हुआ. जहां सेविका झुलस गई और आंगनबाड़ी केन्द्र में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.




