जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा की रहने वाली युवती से शादी की झांसा देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में युवती के आवेदन पर पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को के रहने वाले अतुल कर्मकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताते हैं कि युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है. पुलिस ने आरोपी अतुल कर्मकार को गिरफ्तार भी कर लिया है. उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है. अतुल कर्मकार ने युवती को शादी का झांसा दिया था. (नीचे भी पढ़े)
सबसे पहले 1 जून साल 2016 को उसके साथ दुष्कर्म किया था. अभी 6 मार्च तक वह साथ रहा. लेकिन, जब युवती ने शादी की बात की तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसी के बाद युवती परसुडीह थाना गई और आरोपी अतुल कर्मकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने अतुल कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का मेडिकल कराया गया है. अब युवती का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराया जाएगा.





