जादूगोड़ा : यूसील की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा की ओर से जादूगोड़ा स्थित सीआईएसएफ परेड मैदान में शुक्रवार को 54वां स्थापना दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर परेड मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई जहां मुख्य अतिथि सह यूसील के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देश डॉ सीके अस्नानी ने जवानों के शानदार परेड का निरीक्षण किया व चोर पकड़ने में महारत हासिल सीआईएसएफ डॉग की प्रदर्शनी समेत फायर फाइटिंग का मॉक डील प्रदर्शनी का आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर कम्पनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीके अस्नानी ने सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की तथा इसे उच्च स्तर का बताया. उन्होंने आगे कहा कि यूसील की यूरेनियम उत्पाद को हजारों किलो मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका वर्षों से सीआईएसएफ उठती आ रही है. कार्यक्रम के अंत में सीआईएसएफ के कमांडेंट विवेक शर्मा ने यूसील के सीएम डीसी के अस्नानी, जीएम एसके शर्मा, तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार, सीआरपीएफ के डीआईजी संजय कुमार, सुंदरनगर रैफ के कमांडेंट निशित कुमार, सेकेंड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया.











