चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्णापानी गांव के मैरिज हॉल में नरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता पर एक बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो उपस्थित थे. इस दौरान महतो समाज के उत्थान और विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो ने कहा कि आगामी 21 मार्च को भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुहाड विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के 285वीं जयंती को पालन करने के लिए एक विशाल जनसभा का आयोजन जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर सुनील कुमार महतो, हरिशंकर महतो, मंटू मोहन महतो, पंकज महतो, परीक्षित महतो, मानिक महतो, विकास महतो, भूदेव महतो, सतदल महतो, विजय महतो, जय राम महतो, निमाई चांद महतो, भक्ति पद महतो, रवि महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



