गिरिडीह : स्थानीय माहुरी छात्रावास में बुधवार को मां मथुरासिनी का वार्षिक पूजनोत्सव आयोजित हुआ. इसमें पुरोहित बबलू पंडित के सहयोग से मुख्य यजमान प्रमोद वेसखियार एवं उनकी पत्नी इंदु वेसखियार ने मां मथुरासिनी की विधिवत पूजा संपन्न कराई. पूजा के पश्चात मां की आरती, कन्या पूजन एवं हवन के बाद प्रसाद वितरण हुआ. संध्या 5 बजे से समाज के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धनबाद की टीम द्वारा जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा समिति के संरक्षक सुजय राज भदानी ने बताया कि वार्षिक महोत्सव में समाज के सभी लोगों का सहयोग रहता है और समिति इस आयोजन के लिए महीनों पहले से तैयारी करती है. आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक समिति एवं महिला समिति के सक्रिय सदस्य अहम भूमिका निभाते हैं. नवयुवक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे ने बताया कि पूरे देश में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. गिरिडीह में इस बार और भव्य तरीके से समारोह आयोजित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आज के आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल गिरिडीह के अध्यक्ष गोपाल दास भदानी, सचिव अरुण कपिसवे, नवयुवक समीति अध्यक्ष आकाश सुमन, केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, विक्की, विकास गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, महिला समिति अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, सोनी कपिसवे, कंचन गुप्ता, सुमन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई.



