गिरिडीह : गिरिडीह जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाकुर हुसैन खाने ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है. पस्त पड़ चुकी विकास दर, भारी महंगाई और उत्पादन में कमी के दौर से उबरते हुए एनडीए सरकार ने न सिर्फ मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स को मजबूत किया है बल्कि अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार से विकास के मार्ग पर भी लाया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि भारत का जीडीपी विकास दर दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से आगे है. विभिन्न रेटिंग एजेंसियां एवं थिंकटैंक के अनुमान को मानें तो एनडीए सरकार के तहत अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्तव्यवस्था वाला देश बन जाएगा. वहीं जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल ने बताया कि कृषि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. एनडीए सरकार इनोवेशन और कुछ ठोस उपायों के जरिए देश के इस आधार को मजबूत करने में लगी है. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से सिंचाई की सुविधाएं सुनिश्चित होने पर कृषि उपज में भी निश्चित ही बढ़ोतरी होगी.



