जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ यूसील कॉलोनी स्थित जाहेरथान मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित राजदोहा निवासी दुर्गा प्रसाद मुर्मू को नरवा पहाड़ दिशोम जाहेरथा में उनके सम्मान मे आदिवासी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इधर सम्मानित होने के बाद मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने अपने सपने व अनुभव को साझा किया. वही किस तरह अपनी ,मेहनत निष्ठा, लगन के साथ इस मुकाम तक पहुंचने मे सफलता हासिल की. अपनी संघर्ष की कहानी लोगो को शेयर किया. (नीचे भी पढ़े)
अंत में उन्होंने कहा कि जीवन में हौसला व लक्ष्य ही लोगो को कामयाब बनाता है. जिस ओर समाज को फोकस करने की जरूरत है. इस मौके पर यूसील अधिकारी सागर टुडू ने कहा कि उनके इस सम्मान से जादूगोड़ा ,नरवा समेत पूरे झारखंड का आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है व आदिवासी समाज का नाम रौशन हुआ है.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर आसनबनी परगना बाबा हरिपदो मुर्मू, यूसील अधिकारी मनोरंजन महाली, सागर टुडू, माझी बाबा वीरेन टुडू, दासमत मुर्मू, ठाकुर हांसदा, नायके बाबा सालकु मुर्मू, भुगलू मुर्मू,दिशोम जाहेरथान के दिलीप मुर्मू, सुरेश मुर्मू, फुदन मार्डी, सुनाराम हांसदा, सकला मार्डी, डेमका हो, दिनेश टुडू, घनीराम टुडू, गोविंद मुर्मू, ज्ञानरंजन मुर्मू, रामचंद्र मार्डी, कान्हुराम बास्के, गुमदा टुडू, भरत हांसदा, बिक्रम मुर्मू व भारी संख्या में महिलाएं व बच्चों ने हिस्सा लिया.











