चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के बुरूजबनी गांव स्थित खाल पर चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने खाल पर चेकडैम निर्माण के लिए अनुशंसा की थी. चेकडैम निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को खेती कार्य करने में काफी सहुलियत होगी. श्री महंती ने कहा कि चेकडैम का निर्माण लघु सिंचाई विभाग से 45 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण पूर्ण कराएं. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, जिला परिषद सदस्य रायदे हांसदा, प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया दासो हेम्ब्रम, बलराम महतो, मिठू हांसदा, डमन मांझी, अर्जुन, बापी सोरेन, मिथुन कर,लाल मांडी,राम बेसरा समेत अन्य उपस्थित थे.












