चाकुलिया : गर्मी के दिन अभी अच्छे से आए भी नहीं कि पानी की समस्या चारों ओर शुरू होने लगी है. चाकुलिया के नगर पंचायत के वार्ड दस के पंप घर दो का मोटर रविवार को खराब हो गया. जिससे नया बाजार क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मंच गया है. लोग पानी के लिए सुबह से परेशान हो रहे हैं. चाकुलिया नगर पंचायत पेयजल के लिए पाइप लाइन पर ही आश्रित है और इसके खराब हो जाने से ग्रामीण बहुत परेशान हैं. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि समस्या से अवगत होने के पश्चात नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सोमवार की सुबह विभिन्न बस्तियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति करवायी गई हैं. नागानल कॉलोनी के लोग नागा बाबा मंदिर से पानी ले रहे हैं. जिससे मंदिर में पानी लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारे लग रही हैं. समस्या पर वार्ड पार्षद देवानंद सिंह ने बताया कि जमशेदपुर से नया मोटर मंगवाया गया है और शाम तक जलापूर्ति सामान्य हो जाने की बात उन्होंने कही. जिससे क्षेत्र के लोगों को समस्या से राहत मिलेगी.












