रांची: गोला गोलीकांड के दो अलग-अलग मामलों में रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को मिली सजा को चुनौती देने वाली क्रिमिनल अपील की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की कोर्ट ने ममता देवी की दोनों अपील पर सुनवाई की. कोर्ट ने 4 जनवरी 2023 को गोला गोली कांड के चौथे मामले जिसमें उन्हें 2 साल की सजा मिली है उसमें नियमित जमानत प्रदान कर दी. हजारीबाग की निचली अदालत ने 4 जनवरी 2023 को इस मामले में ममता देवी को औपबंधिक जमानत दी थी. हालांकि उस दौरान उनकी ओर से समय पर बेल बांड समय से नहीं भरा गया था, जिस कारण उनकी औपबंधिक जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया था.(नीचे भी पढ़े)
वहीं जिस मामले में ममता देवी को 5 साल की सजा मिली थी, उस मामले में उनकी जमानत पर सुनवाई 31 मार्च को होगी.कोर्ट के आदेश के आलोक में निचली अदालत से एलसीआर हाई कोर्ट को प्राप्त हो चुका है. जिन दो मामलों में ममता देवी को सजा मिली थी उनमें से एक में 13 दिसंबर 2022 को ममता देवी को 5 साल की सजा मिली थी. वहीं 4 जनवरी 2023 को गोला गोली कांड के चौथे मामले में हजारीबाग की विशेष कोर्ट ने ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जायसवाल को 2-2 साल की सजा दी थी और उन पर 5- हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. इन दोनों सजा को चुनौती देते हुए ममता देवी की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है. .(नीचे भी पढ़े)
दरअसल, 13 दिसंबर 2022 को हजारीबाग जिला जज चतुर्थ कुमार पवन की अदालत ने ममता देवी को 5 साल की सजा सुनाई थी और उसपर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था. 8 दिसम्बर को विधायक ममता देवी दोषी करार दिये जाने के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया था. एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने 307, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन धाराओं में ममता देवी समेत 13 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जिसके बाद इन्हें जेपी कारा भेज दिया गया था..(नीचे भी पढ़े)
क्या है मामला:29 अगस्त 2016 को रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में आइपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर कंपनी के सामने ममता देवी के नेतृत्व नागरिक चेतना मंच के बैनर तले 150-200 संख्या में ग्रामीण धरना पर बैठे थे. इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गये थे. पुलिस को आत्मरक्षा और बचाव को लेकर फायरिंग करनी पड़ी थी. इस घटना में कुछ लोगों की मौत और दो से तीन दर्जन लोग घायल भी हो गये थे. सुरक्षा में बतौर मजिस्ट्रेट तैनात सीओ, बीडीओ और थानेदार सहित अन्य जवानों को भी चोट आयी थी. गोली कांड को लेकर रजरप्पा और गोला थाना कांड में चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इनमें गोला थाना में कांड संख्या 65/2016, रजरप्पा थाना कांड संख्या 81/2016, गोला थाना कांड संख्या 64/2016 शामिल है.












