जमशेदपुर : उर्दू प्रेस क्लब इंटरनेशनल एवं फेडरेशन ग्लोबल कल्चरल के जनरल सेक्रेटरी तारिक फ़ैज़ी की हालत पिछले एक हफ़्ते से ख़राब हो गई है. उन्हें बुखार और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत हो रही है. उनके घर वालों के अनुसार वो एक सप्ताह से बीमार हैं मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए गए थे. वही से लौटते वक्त बीमार पड़ गए. डॉ ज़ुबैर ख़ान ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन है और उनका शरीर आंतरिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका है. उनकी कंप्लीट बेड रेस्ट बताया गया है. तारिक फैजी इस समय दुबई में हैं. ईद के बाद तुर्की में एक बड़े कार्यकर्म के लिए जाना था इस संबंध में उनकी तुर्की यात्रा में देरी होगी.












