• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 14, 2026
18 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet – झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, बिल्डिंग बाइलॉज में भी किया गया बदलाव, जानें क्या क्या मिली मंजूरी

March 27, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट मीटिंग हुई. कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत बिल्डिंग बाइलॉज में बदलाव को मंजूरी दी गयी. इसके अलावा कई नयी योजनाओं को भी मंजूरी दी गयी.
इन प्रस्तावों को दी गयी मंजूरी :
★ झारखण्ड राज्यान्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित आश्रम विद्यालयों / पी०वी०टी०जी० आवासीय प्राथमिक विद्यालयों / अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों / अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों का संचालन गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कराने की अवधि विस्तार एवं संचालन हेतु एकरारनामा करने की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्यान्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कराने की अवधि विस्तार एवं संचालन हेतु एकरारनामा करने की स्वीकृति दी गई।
★ एन.टी.पी.सी. नार्थ करणपुरा परियोजना, टण्डवा क्षेत्र में पड़ने वाली गरही जलाशय हेतु अर्जित भूमि में से आंशिक रकबा 25.99 एकड़ भूमि एश डायके एवं वाटर रिजर्वेयर निर्माण हेतु एन.टी.पी.सी. नार्थ करणपुरा परियोजना, टण्डवा को हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई।
★ बानेश्वर रविदास, सेवानिवृत मुख्य अभियंता (चालू प्रभार), रूपांकण समग्र योजना एवं जल विज्ञान, राँची द्वारा स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् उच्चत्तर पद पर कार्यरत अवधि का वेतन भुगतान एवं पेंशन पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई।
★ सुनील कुमार, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चाईबासा को विभागीय अधिसूचना संख्या-3800 दिनांक- 07.09.2022 द्वारा अधिरोपित दण्ड के विरूद्ध समर्पित अपील आवेदन को अस्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।
★ डॉ अरुण कुमार सिन्हा, तदेन सिविल सर्जन, धनबाद सम्प्रति सेवानिवृत्त के अपील अभ्यावेदन के निस्तारण की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य के शहरी स्थानीय निकाय के कर्मियों को दिये जा रहे सातवे वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप देय वेतन में सरकार का वित्तीय भार निर्धारण की स्वीकृति दी गई।
★ उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपीएस 6999/ 2013 (भी०ए० अब्राहम बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य) में दिनांक 15.06.2020 को पारित न्यायादेश के आलोक मे भीए अब्राहम, सेवानिवृत्त आप्त सचिव श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान की भालको में व्यतीत की गई सेवा अवधि (दिनांक 18.09.1979 से 7.10.1996 तक) को ए०सी०पी०, एम०ए०सी०पी० पेंशनादि एवं लाभ के निमित्त परिगणित करने की स्वीकृति दी गई।
★ स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व स०वि०स० की चिकित्सा हेतु एयर एम्बुलेंस से की गई यात्रा की घटनोत्तर स्वीकृति मंत्रिपरिषद् से प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई
★ ‘झारखण्ड कार्यपालिका नियमावली, 2000 (समय-समय पर यथा संशोधित) के प्रथम अनुसूची में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को आवंटित कार्य- दायित्व राष्ट्रीय कैडेट कोर और सहायक कैडेट कोर”, को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के कार्य दायित्व में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति दी गई।
★ आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मॉडल बिल्डिंग बाइलॉज, 2016 के क्रम में वर्ष 2022 में डिजिटल संचार अवसंरचना के लिए इन बिल्डिंग सोल्यूशन से संबंधित निर्गत अनुशेष को झारखंड भवन (संशोधन) उपविधि, 2016 यथा संशोधित में अनुशेष के रूप में समाहित करने की स्वीकृति दी गई।
★ राजधानी राँची में इपीसी मॉडल पर ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण योजना के फेज-॥ हेतु कुल 57,82,58,156 /- रू० (सन्तावन करोड़ बेरासी लाख अन्ठावन हजार एक सौ छप्पन रूपये) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ राँची नगर निगम, राँची अन्तर्गत पीपीपी मोड पर नगर बसों के परिचालन से संबंधित राशि रु० 605.42 करोड़ (छः सौ पाँच करोड़ बियालीस लाख रूपये) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन गठित झारखण्ड श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2021 में आंशिक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीनस्थ “झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा / सम्वर्ग (अराजपत्रित पद पर नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संशोधन नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई। (नीचे भी पढ़ें)

★ झारखण्ड बाल विकास अराजपत्रित कर्मचारी (महिला पर्यवेक्षिका) सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली- 2023 की स्वीकृति दी गई।
★ पलामू जिला आयोग मेदिनीनगर कार्यालय में संविदा पर नियुक्त 03 (तीन) कर्मी की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।
★ धनबाद अन्तर्गत “मुराईडीह हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड- राम राज मंदिर – सोनारडीह फाटक पथ (कुल लंबाई 5.231 कि०मी०) को संबंधित प्राधिकार की अनापत्ति के पश्चात् चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (पुल निर्माण सहित)” हेतु रू0 28,05,34,200/- (अठाईस करोड़ पाँच लाख चौतीस हजार दो सौ रूपये) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
★ वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत पायलट परियोजना के रूप में सिमडेगा, खूंटी के सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा दुमका जिला के दुमका प्रखंड के सैचुरेशन हेतु कुल रु० 84.00 (चौरासी) करोड़ व्यय की स्वीकृति दी गई।
★ केन्द्र प्रायोजित इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर अन्तर्गत राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत पी०एल० खाते में संधारित अवशेष राशि रू. 1610.378 लाख (सोलह करोड़ दस लाख सैंतीस हजार आठ सौ रूपये) मात्र को इस योजना हेतु खोले गये सिंगल नोडल अकाउंट में हस्तांतरित करने हेतु झारखण्ड कोषागार संहिता के नियम 332 को शिथिल करने की स्वीकृति दी गई।
★ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन राँची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) निदेशक की नियुक्ति एवं सेवाशर्त (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।
★ नमामि गंगे योजना अंतर्गत रु० 310.11 करोड़ (तीन सौ दस करोड ग्यारह लाख) की लागत पर इंटरसेप्सन व डाइवर्सन एंड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना, रामगढ़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ डेविड कुजूर, सचिव (प्रावै०), मुख्य अभियंता कार्यालय, जल संसाधन विभाग, मेदिनीनगर को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।
★ चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में विधायक योजना अंतर्गत डीसी विपत्र लम्बित रहते हुए भी आवंटित राशि की एकमुश्त निकासी की स्वीकृति दी गई।
★ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में राज्य सरकार द्वारा देय प्रीमियम सब्सिडी राज्यांश एवं किसानों द्वारा देय प्रीमियम राशि को राज्य सरकार द्वारा भुगतान करने हेतु बकाया राशि कुल-362.50 करोड़ को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में भुगतान करने की स्वीकृति दी गई।
★ केन्द्रीय / केन्द्र प्रायोजित (60:40) योजनान्तर्गत एस्टेबलिशमेंट व स्ट्रैंदनिंग डिस्पेंसरी मोबाइल वेटनरी यूनिट के तहत डोरस्टेप पर पशुचिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 236 मोबाइल वेटेनेरी एंबुलेटरी क्लिनिक क्रय के उपरान्त वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2026-27 (पांच वर्ष) तक संचालन के लिए प्रतिवर्ष केन्द्रांश एवं राज्यांश मिलाकर कुल रू० 4640.52 लाख (छियालीस करोड़ चालीस लाख बावन हजार रूपये) के दर से पांच वर्षों में कुल रू० 23202.60 लाख (दो सौ बत्तीस करोड़ दो लाख साठ हजार रूपये) के अनुमानित लागत पर योजना क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।
★ निगरानी ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के रूप में पुनर्गठित किए जाने तथा इसकी संरचना, कार्य, दायित्व एवं शक्तियों के निर्धारण से संबंधित संकल्प की कंडिका-6 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।
★ केन्द्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (जमृत 2.0) अंतर्गत 4648.58 लाख रु. की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त बड़कीसरैया शहरी जलापूर्ति परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड कृषि अधीनस्थ सेवा (भर्ती एवं प्रोन्नति) नियमावली, 2013 (समय-समय पर यथा संशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के 263 प्रखण्डों एवं 1633 पंचायतो में स्वचालित वर्षा मापक के अधिष्ठापन हेतु राशि रूपये 4790.10 लाख (सैंतालीस करोड़ नब्बे लाख दस हजार रूपये) मात्र की स्वीकृति दी गई।
★ “झारखंड उत्पाद सिपाही संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2013″ (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ केन्द्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) अंतर्गत 12329.87 लाख रु. की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त रेहला-विश्रामपुर शहरी जलापूर्ति परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य आपूर्ति सेवा नियमावली, 2013 (समय समय पर यथा संशोधित) में संशोधन करते हुए झारखण्ड राज्य आपूर्ति सेवा (भर्त्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2023 गठन की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपी संख्या 3894/2021 रमेश हाँसदा एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक 16.12.2022 को पारित न्यायादेश में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना संख्या-3849, दिनांक 10.08.2022 द्वारा अधिसूचित झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (स्नातक स्तर) संचालन नियमावली 2021 के प्रावधानों को अमान्य करने के क्रम में विभागीय अधिसूचना संख्या-258, दिनांक 25.01.2022 द्वारा अधिसूचित झारखण्ड राज्य विधिक माप विज्ञान अधीनस्थ सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली 2021 के संबंधित प्रावधानों के संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य में अवस्थित सरकारी सहायता/अनुदान प्राप्त विद्यालयों { गैर सरकारी अल्पसंख्यक (सामान्य सहायता प्राप्त सहित) प्रारंभिक विद्यालयों, गैर सरकारी अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों, अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों } के कक्षा 1 से 10 में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करने हेतु झारखण्ड राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली 2022 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य कल्याण सेवा के पदों पर नियुक्ति/प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें (तृतीय संशोधन) नियमावली गठन की स्वीकृति दी गई।
★ उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य हस्तकरघा तकनीकी संवर्ग नियमावली, 2013 में संशोधन को रद्द करने की स्वीकृति दी गई।
★ उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य रेशम नियमावली, 2013 में संशोधन को रद्द करने की स्वीकृति दी गई।
★ उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अंतर्गत झारखंड राज्य हस्तशिल्प अधीनस्थ तकनीकी संवर्ग नियमावली, 2013 में संशोधन को रद्द करने की स्वीकृति दी गई।
★ लोकवित्त (राज्य) प्रभाग व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट कैपिटल इनवेस्टमेंट 2022-23 के पारा 11 गति शक्ति से सम्बंधित योजना एवं सन्निहित राशि के व्यय के घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
★ पथ प्रमण्डल, राँची अन्तर्गत “दुर्गा सोरेन चौक (नामकोम) – रामपुर रिंग रोड (कुल लम्बाई-8.860 कि०मी०) के चार लेन में निर्माण कार्य (भू अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग एवं पुल निर्माण सहित)” हेतु रू0 65,60, 62,100 /- (पैंसठ करोड़ साठ लाख बासठ हजार एक सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ पथ प्रमण्डल, गुमला अन्तर्गत “सिसई-बसिया पथ (कुल लम्बाई- 36.90 कि०मी०) के दो लेन पेव्ड सोल्डर सहित में मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग एवं पुलों के निर्माण सहित)” हेतु रू० 106,11,84,400 /- (एक सौ छः करोड़ ग्यारह लाख चौरासी हजार चार सौ रू०) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ “झारखण्ड राज्य समाहरणालय लिपिकीय सम्वर्ग (मर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्ते) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2023” के गठन की स्वीकृति दी गई।
★ मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत रोगी जेवियर खाखा, पिता-श्री जुलियस खाखा, ग्राम- नानेसेरा, टेम्बाटोली, पो० केशलपुर थाना-पाकरटांड जिला- सिमडेगा, झारखंड को लीवर प्रत्यारोपण हेतु निर्धारित सीमा से अधिक राशि प्रदान करने के मामले में मंत्रिमंडल की अनुशंसा प्राप्त कर विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur posco case : मानगो में आठ साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप, परिवार के परिचित युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत
खबर

Jamshedpur posco case : मानगो में आठ साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप, परिवार के परिचित युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत

November 14, 2026
Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, गायिका करीना पांडेय छठ का गायेंगे गीत

Next Post

Jharkhand court timing changes - झारखंड के सारे कोर्ट का समय बदला गया, 3 अप्रैल से अब यह होगी कोर्ट संचालन का समय

Jamshedpur ramnavami alert - रामनवमी के मद्देनजर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सघन वाहन जांच अभियान में 383 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई, स्टंट बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर पर की गयी कार्रवाई

Jharkhand manrega good news - झारखंड में मनरेगा के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, एक अप्रैल से श्रमिकों को मनरेगा के तहत मिलेगा बढ़ा हुआ रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News