रांची : झारखंड के सारे कोर्ट 3 अप्रैल से 24 जून तक सुबह पाली में चलेगी. इसके लिए झारखंड के जूडिशियन कमीश्नर एके राय की ओर से एक आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत सारे कोर्ट का संचालन 3 अप्रैल से 24 जून तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा. गर्मी के मौसम में यह बदलाव हर साल किया जाता है. इसके तहत सुबह के वक्त ही सारा कामकाज होगा. हर जिले में यह बदलाव को लागू किया गया है. इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी इसी समय का अनुपालन किया जायेगा.











