चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है. स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा गांव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. वही सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाने के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उचित परामर्श दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मेला की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कहा कि स्वास्थ्य मेला के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाएं.












