जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को राममंदिर से मंगलवार की सुबह आठ बजे श्री श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. राममंदिर से निकली यात्रा खड़ंगाझार हनुमान मंदिर पहुंचकर खत्म हुई. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं, कुंवारी कन्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पंडित नागेंद्र महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की पूजा अर्चना करवाई. यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे. पूरी यात्रा में जय श्री राम, हर हर महादेव और विभिन्न देवी देवताओं की जयकारे लगते रहें, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में अखाड़ा के संरक्षक पप्पू सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जय नारायण सिंह, सुमित सिंह, बिनीत जायसवाल, संजय घोष, अमर सिंह, अमित सिंह, शंभू सिंह, विकास कुमार सोनी, सौरव मजेदार, सुशांत गांगुली आदि उपस्थित रहें.












