गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड में लगाये गए जलमीनार का नीचे का हिस्सा टूटने के कारण सोमवार को जलमीनार अचानक नीचे की ओर झुक गया. जलमीनार अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. कभी इस जलमीनार से सैकड़ों राजगीर व स्कूली विद्यार्थी अपनी प्यास बुझाते थे. अब जलमीनार पूरी तरह से बंद है. इस पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
जलमीनार कभी भी जमींदोज हो सकता है. साथ ही इसमें बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है. आसपास के लोग भी डरे सहमे हैं. यदि जलमीनार गिरा तो उन्हें नुकसान होगा. वहीं, लोगों ने जर्जर जलमीनार को विभाग से मरम्मत की मांग की है.











