जमशेदपुर: मानगो पुलिस ने महिला के घर में घुसकर चोरी करने के मामले में आरोपी राज अंसारी उर्फ काला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. राज अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. उसके पास से पुलिस ने चोरी की चावल पीसने वाली लोहे की मशीन, लोहे की एक बड़ी छेनी और घर का टूटा हुआ ताला बरामद किया है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि मनोरमा पांडे के घर में 3 अप्रैल को राज अंसारी ने चोरी की थी. चोर को लोगों ने देख लिया था और शोर मचाया. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और राज अंसारी को गिरफ्तार किया. इस मामले में राज अंसारी के खिलाफ मनोरमा पांडेय के आवेदन पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.











