जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति द्वारा राम जन्म उत्सव पूरे टेल्को एवं घोराबंधा में जगह जगह किया गया. विहिप का लक्ष्य है कि हर एक गांव के लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुंचना है. इस कार्यक्रम में लोगों को प्रभु श्री राम के जीवनी के बारे बोला जाता है एवं प्रभु श्री राम के द्वारा त्याग, दुख, वनवास के महत्वपूर्ण बातें बताया जाता है. विश्व हिन्दू परिषद के सभी सदस्य को अयोध्या जाने के लिए आमंत्रण करती है. सभी लोगों के साथ मिलकर प्रभु श्री राम का आरती किया गया. विहिप बुधवार तक प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव मनाएगा. (नीचे भी पढे़ं)
इस कार्यक्रम में विभाग के सह मंत्री हरे राम ओझा, विभाग के मातृशक्ति प्रमुख चन्दना बनर्जी, जमशेदपुर जिला के बजरंगदल सांयोजक मुन्ना दुबे, जिला कौशध्यक्ष कन्हया सिंह, जिला दुर्गा वाहिनी विद्यार्थिनी प्रमुख उपासना दत्ता, विहिप टेल्को के मंत्री रितेश ओझा, बजरंग दल सांयोजक प्रतिक रॉय, दुर्गावाहिनी सयोजिका तारा बगची, अखाडा प्रमुख सौरव घोष, मातृ शक्ति प्रमुख सुरजीत कौर और कार्यकर्ता में सौरीन घोष, अर्जुन पाण्डेय, भीम पाण्डेय, स्वपन दास इत्यादी लोग मौजूद थे.












