
रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो नहीं रहे. चेन्नई के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है “अपूरणीय क्षति” हमारे टाइगर जगन्नाथ दा नहीं रहे. आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगन्नाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. बता दें कि पिछले साल ही जगरनाथ महतो का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद स्वस्थ होकर वे लौटे थे. मगर फिर से उन्हें तकलीफ होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था. 14 मार्च से ही मंत्री चेन्नई के अस्पताल में इलाज रहे थे उनके निधन पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगन्नाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की सूचना मिली. लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले जगन्नाथ जी का चले जाना झारखंड के लिए अत्यंत दुखदाई है. राजनीतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का प्रशंसक रहा हूं. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि ओम शांति ओम शांति. झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा सीट से विधायक थे. (नीचे भी पढ़ें)
मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया. उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया, कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया, खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे, आज भले ही वे मौत से हार गए लेकिन टाइगर हमेशा जिन्दा था जिन्दा रहेगा अपने कर्मो से. झारखंड आंदोलनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका था,राज्य की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे.











