जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में बढ़ा हुआ पैसा अभी जीएनएम और अन्य कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है. इससे कर्मियों में नाराजगी है. गुरुवार को जीएनएम और कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार से मामले की शिकायत करने का मन बनाया. कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जब अस्पताल अधीक्षक के चेंबर में पहुंचा तो देखा कि वे वहां पर नहीं है. अस्पताल अधीक्षक के नहीं होने की वजह से ये लोग मामले की शिकायत नहीं कर सके. लोगों का कहना है कि जिस आउट सोर्स एजेंसी शिवा ने इन लोगों को काम दिया है. वह इन्हें बोनस और बढ़ा हुआ पैसा नहीं दे रही है. इनका कहना है कि सरकार की ओर कहा गया था कि स्वास्थ्य कर्मियों को अब बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा. लेकिन बढ़ा हुआ पैसा नहीं मिलने से नाराजगी है.











