जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह में जर्जर सड़क को लेकर जिला परिषद सदस्य 9 की पूर्णिमा मल्लिक के नेतृत्व में सड़को पर उतर गये है. वहीं ग्रामीण व नगर विकास के कार्यपालक अभियंता से जिला परिषद सदस्य 9 की पूर्णिमा मल्लिक ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में जर्जर सड़क का अविलंब निर्माण करने की मांग की गयी है. वहीं अन्य मांगों में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी मोड़ से शीतला चौक होते हुए शंकरपुर से गोविन्दपुर तक सड़क का आविलंब पुनर्निर्माण कराया जाए, शीतला चौक से सुंदरनगर कैनल तक सड़क कि स्थिति काफी जर्जर है, उसे ठीक कराया जाए, त्रिवेणी चौक से करनडीह चौक तक, शीतला चौक से करनडीह चौक तक, पूर्वी घाघीडीह से कीनुडीह के अंतर्गत एक किलोमीटर सड़क का निर्माण, पूर्वी घाघीडीह से कीनुडीह के अंर्तगत लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण करना है. वहीं अगर जर्जर सड़कों का निर्माण नहीं होता है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.











