रामगोपाल जेना/चाईबासा: जिला कांग्रेस कमिटी , प.सिंहभूम के तत्वाbधान में एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में एवं जिला प्रभारी विजय खान एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में किया गया. विदित हो कि 8 अप्रैल 4:00 संध्या को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम , सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की आदि कोल्हान की धरती चाईबासा में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आगमन हो रहा है. जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम तय किया गया.(नीचे भी पढ़े)
4:00 बजे संध्या को सुफ्लसाई चौक, चाईबासा में भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा का माल्यार्पण कर, बाईक रैली के साथ जुलूस के शक्ल में शहीद पार्क स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी का माल्यार्पण किया जाएगा. तत्पश्चात गांधी मैदान चौक पर ही एक आम सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का एक टीम का गठन किया गया है, जिन्हें कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रदान की गई है.बैठक के उपरांत झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.बैठक का संचालन जिला महासचिव राज कुमार रजक ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव त्रिशानु राय ने किया.











