जादूगोड़ा: झारखण्ड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी रांची की जांच टीम द्वारा गुरुवार को डिवाइन मिशन कॉलेज हितकू (नरवा) में अध्ययन केन्द्र खोलने के लिए विधिवत निरीक्षण किया व जरूरी मापदंड में सही पाया. इस दौरान कार्यालय कक्ष , अध्ययन कक्ष, स्टोर रूम अन्य आवश्यक संसाधनों को प्रमुखता से देखा व जरूरी मापदंड को उपयुक्त पाया. (नीचे भी पढ़े)
इसके पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रियंका सिंह ने यूनिवर्सिटी के समन्वयक डॉ प्रेम सागर केशरी तथा विकास कुमार मौर्य को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर कॉलेज परिसर में समारोह आयोजित की गई, जहां दौरे पर आई यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी ने सभी संसाधनों से परिपूर्ण पाए जाने पर संतुष्टि जताई. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही अप्रैल के अन्तिम सप्ताह में अध्ययन केन्द्र खोलने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी करने संभावना बतायी. इस अध्ययन केंद्र के स्थापित होने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र- छात्राएं अब उच्च शिक्षा एवं व्यासायिक शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. उच्च शिक्षा से वंचित बच्चों को इसका विशेष लाभ मिलेगा. प्राचार्य ने नेहा कुमारी को अध्ययन केन्द्र समन्वयक का दायित्व सौंपा.











