देवघर: देवघर के बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान बजरंग बली के प्रतिमा पर 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा रुद्राभिषेक किए गए. वही संध्या में हनुमान के प्रतिमा के समीप खोवा का केक काटा गया. इधर मौके पर मंदिर के मुख्य पुरोहित उत्तम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष इसी प्रकार से शनि मंदिर में हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस दौरान समिति के सभी कार्यकर्ता लगे हुए होते हैं.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि आज हनुमान जयंती है. इसको लेकर दूध, दही, मधु, और गंगाजल से हनुमान की प्रतिमा पर 11 वैदिक पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किए गए और 21 किलो खोवा के केक भी काटे गए. वही संध्या 6:00 बजे हनुमान जी का महा सिंगार किया गया. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाआरती का भी आयोजन किया गया था.(नीचे भी पढ़े)

आरती समापन के बाद समिति के सदस्यों ने खूब आतिशबाजी भी की इस पूजा को सफल बनाने में पुनीत सिन्हा, शुभंकर झा, सोनू कुमार, सनी कुमार, राहुल कुमार, निरंजन कुमार, रासबिहारी, मनीष राय, मनीष कुमार, संपत ठाकुर मौजूद थे.











