जमशेदपुर: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में गुरुवार को भगवान राम के परम भक्त मां अंजनी के लाल राम भक्त पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बनाया गया. सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया की हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

पाठ का वाचन श्री पावन सराफ के द्वारा किया गया. उन्होंने बताया की 11 किलो का लड्डू काटकर कर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बनाया गया. मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ. पूरे दिन मंदिर में बालाजी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही. मंदिर में सवेरे से श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के भजन गाकर माहौल में भक्तिभाव के रंग भरे. भजनों पर पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर संकटमोचक को रिझाया. श्रद्धालुओं ने मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शिरकत की. झारखंड का पहला ऐसा मंदिर है, जहां माता अंजनी की गोद में बाल हनुमान बैठे हुए हैं. (नीचे भी पढ़े)

ज्ञात हो कि माता अंजना के गोद मे बाल हनुमान का यह पूरे झारखंड में एकमात्र मंदिर है. इस अवसर पर कमल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, सुरेश कांवटिया, राजकुमार चंदुका, आर के चैधरी, , सुनील सिंहानिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अंकित अग्रवाल गोलु, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, प्रमोद जालुका, नरेश संघी, ऋषु अग्रवाल, विष्णु धानुका, गुडडू शर्मा, मिन्टु अग्रवाल, सुरेश खेमका, अंकित अग्रवाल, नरेश मोदी, अंकित मोदी, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे.











