जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र निवासी टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर सौम्यज्योति मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उससे कदमा थाना में पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं दिखाया है. बताया जाता है कि टाटा स्टील की सीनियर मैनेजर का अपने ही पत्नी टाटा स्टील की ही ऑफिसर के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर मारपीट की स्थिति हो जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इन विवादों को देखते हुए उनकी पत्नी ने कदमा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस लिखित शिकायत में बताया गया है कि वह कदमा विजया हेरीटेज के अजंता फ्लैट की रहने वाली है. उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहते है. उन्होंने पुलिस से बचाव करने की गुहार लगायी है. एक बार उनकी बेटी को भी उठाकर ले जाने का आरोप पत्नी ने लगाया था. इस मामले में कदमा पुलिस ने कार्रवाई की और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.













