जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाने में एक अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मुस्लिम बस्ती भालूबासा की रहने वाली मेराज परवीन ने आजादनगर बस्ती के रहने वाले लाल और डाबर पर बेटे का अपहरण और कार छीनने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. मेराज परवीन के अनुसार दो अप्रैल की रात 11 बजे उसका बेटा कैफ अन्सारी अपने दोस्त अरशद खान को उसके घर छोड़ने ओल्ड पुरुलिया रोड गया था. (नीचे भी पढ़ें)
वह अपने साथ में अपनी नई कार वरना गाड़ी संख्या(JH05DH 9095) भी ले गया था. घर पहुंचते ही 20-25 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल का डर दिखाकर उनसे गाड़ी और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद उन्हें आजादनगर बस्ती लाल और डाबर के घर ले जाकर उनके साथ मारपीट की. साथ ही रात भर गैरेज में बंधक बना कर रखा. सुबह किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया. मेराज परवीन ने न्याय की गुहार लगाई और कार वापसी की बात कही.














