रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : सोमा पूर्ति को सहायक गोदाम प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार मिला है. विदित हो कि निवर्तमान सहायक गोदाम प्रबंधक गोपाल सुंदर मंडल को पदोन्नति प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है. साथ ही उनका तबादला बोड़ाम में किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
सोमा पूर्ति चक्रधरपुर प्रखंड में जनसेवक सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी भी है. मौके पर प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक सोमा पूर्ति का स्वागत भी किया गया. इस अवसर पर विक्की बर्मन, रफायल बोदरा, निवर्तमान सहायक गोदाम प्रबंधक गोपाल सुंदर मंडल भी मौजूद थे.











