जमशेदपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से एक तेज चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.तेज चालन प्रतियोगिता जुगसलाई पार्क से प्रारंभ हुई जो रेलवे फाटक होते हुए जुगसलाई नगर परिषद पार्क में जाकर समाप्त हुई. पुरुष वर्ग में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें ओम सिंह प्रथम, मोहन सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर शुभम सिंह रहे. इसी तरह महिला वर्ग में 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. लक्ष्मी रुंगटा प्रथम, साक्षी पोद्दार द्वितीय स्थान पर रही. जबकि बच्चों के वर्ग में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)

कौशिक मंडल प्रथम व पाखी मित्तल द्वितीय स्थान पर रही. मंच के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ( लिप्पू भाई) ने सभी विजेताओं को सोना व चांदी का सिक्का देकर हौसला अफजाई किया. इससे पूर्व जिला अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप कावंटिया एवं सचिव मनोज गोयल ने झंडा दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. पूरा कार्यक्रम अध्यक्ष दिनकृत अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मंच के प्रान्तीय संयुक़्त मंत्री आशुतोष काबरा, उपाध्यक्ष प्रकाश बजाज, विकाश शर्मा, अविनाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सह सचिव सीए निखिल अग्रवाल, संयोजक आशीष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हेमंत हर्ष अग्रवाल एवं सदस्य मोहित मित्तल, हेमंत अग्रवाल, सुमित केडिया, शिव चंद शर्मा, कमलेश गुप्ता, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे.











