जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए हंगामे को अब शांत तक नहीं कराया जा सका है. हालांकि प्रशासन ने धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दिया है. कदमा शास्त्री नगर में हुए हंगामे की सूचना पाते ही जमशेदपुर के एसडीओ पियूष सिन्हा और सिटी एसपी के शंकर समेत पूरा दलबल वहां पहुंचा. (नीचे भी पढ़ें और देखें तस्वीर)

इन लोगों ने यहां आते ही पहले दोनों गुटों को एक तरफ रोकने की कोशिश की. (नीचे भी पढ़े और देखें तस्वीर)

लेकिन दोनों तरफ से काफी हो हंगामा हो रहा था और नारेबाजी हो रही थी. हंगामा के बाद जब प्रशासन के कंट्रोल में भीड़ ना हो पाई तब प्रशासन ने वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ लाठीचार्ज की. इस लाठीचार्ज का विरोध भी कुछ लोगों ने किया. (नीचे में पढ़ें और देखे वीडियो)
पुलिस पर पथराव भी किया गया जिसमें कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए. दोनों उनके हंगामे को किसी तरह शांत कराया जा सका लेकिन बाद में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई. पुलिस की टीम ने फिर से सख्ती दिखाई. अतिरिक्त पुलिस बलों को वहां तैनात किया गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें तस्वीर)




खुद जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को भी वहां उतरना पड़ा. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वहां आंसू गैस भी छोड़े गए. फिलहाल माहौल बहुत तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस टीम वहां गस्ती कर रही है जबकि पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. (नीचे देखें वीडियो)











