जमशेदपुर: 11 अप्रैल को झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ रांची में झारखंड सचिवालय का घेराव ऐतिहासिक होने वाला है. इसकी जानकारी प्रेस बयान के जरिए भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि घेराव हेमंत सरकार की जनविरोधी काम और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज है.11 अप्रैल को पूरे राज्य से जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रांची सचिवालय घेराव में शामिल होने जा रही है. उन्होंने कहा की जब भी सरकार से विकास के बारे में बात करो या जनता के मुद्दे पर सवाल करने पर सरकार 1932 की बात करने लगती है.(नीचे भी पढ़े)
हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करना और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीत इस सरकार के सबसे पहला मुद्दा है.आए दिन पूरे झारखंड से हिंदू विरोधी फरमान की सूचना मिलती रहती है पिछले दिनों जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में रामनवमी में जुलूस को कई प्रकार से रोक लगाकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाया गया. इस सरकार के सारे मंत्री और खुद मुख्यमंत्री केवल भ्रष्टाचार करने में लिप्त है. जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में इस सरकार को देगी. 11 अप्रैल को जमशेदपुर से नीरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इस घेराव में रांची सचिवालय पहुंच कर इस सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे.











