जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में माहौल को शांत करा दिया गया है. शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 और 4 के पास चल रहे हंगामा के बाद माहौल को नियंत्रित करने के लिए ड्रेस के टुकड़ियों को भी उतारा गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स को मंगाया गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें डीसी का वीडियो)
जमशेदपुर कैसे एसपी प्रभात कुमार सिटी एसपी के शंकर और एसडीओ पियूष सिन्हा समेत तमाम अधिकारी भी वहां पर मौजूद थे. किसी तरह माहौल को शांत कराया गया. इस दौरान दोनों तरफ की भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा और करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है दोनों गुटों के करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन से पूछताछ की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है इनकी पहचान पथराव करने वाले के रूप में हो रही है जिनको अब जेल भी भेजने की तैयारी की गई है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

यह गिरफ्तारी दोनों तरफ से की गई है. बताया जाता है कि अंतिम समय में पुलिस ने रौद्र रूप दिखाया और सारे तरफ के उपद्रवियों को खदेड़ा. लोगों को घरों में बंद करने को मजबूर किया गया और जो लोग बाहर से उनको तत्काल गिरफ्तार किया गया जिसके बाद माहौल शांत हुआ. (नीचे भी पढ़ें और देखें तस्वीर)

रैपिड एक्शन फोर्स रात के जवानों ने मोर्चा संभाला और सभी को तितर-बितर कर दिया जिसके बाद अभी स्थिति नियंत्रित है, पुलिस की टीम गश्ती कर रही है. वही घटनास्थल पर डीसी भी पहुंची है.












