जमशेदपुर: जमशेदपुर के तार कंपनी लेबर यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय के सभा हाल में हुई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन राकेश्वर पांडे ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट सरदार हरभजन सिंह उपस्थित थे. सबसे पहले गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया. फिर पिछले दिनों बिछड़े हुए साथियों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे भी पढ़े)
सभा में बताया गया कि आगामी मजदूर दिवस पर शहर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से एक महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर की सभी ट्रेड यूनियन और सरायकेला खरसावां की सभी ट्रेड यूनियन इसमें हिस्सा लेंगी. स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का मजदूरों के बीच कैसे प्रचार किया जाए, उसका फायदा कैसे दिलाया जाए, इस पर गहन मंथन हुआ.











