
जमशेदपुर : रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में संकुल विषय प्रमुख कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे बागबेड़ा संकुल के 9 विद्यालयों के 23 विषयों के विषय प्रमुख तथा सह प्रमुख उपस्थित हुए. कार्यशाला में शारीरिक,घोष, योग शिक्षा, संगीत, संस्कृत, नैतिक एवं आध्यात्मिक, खेल -कूद , वैदिक गणित आदि विषयों में संकुल के सभी विद्यालय के भईया-बहनों की अच्छी पढ़ाई और विकास हो इसकी योजना संकुल विषय प्रमुख तथा सह प्रमुख के द्वारा बनाई गई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संकुल संयोजक तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बिरसानगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष भोला मंडल, शास्त्रीनगर के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय, संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे. अतिथियों का परिचय रंजय कुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के अध्यक्ष अरविंद सिंह के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ.











