जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा गणेश पूजा मैदान में रविवार की शाम को सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. यह इफ्तार पार्टी इंकलाब संस्था द्वारा आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इंकलाब संस्था के अध्यक्ष अजमेरी खान और बबन राय ने इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इस इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

करीब पांच हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की. इसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डा अजय कुमार, झामुमो नेता हिदायत खान समेत अन्य बुद्धिजीवी इस सामुहिक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. सभी ने इफ्तार किया. (नीचे देखें तस्वीर)













