
जमशेदपुर : प्रखंडवार नियोजन नीति को लागू करने और कराने के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान और अन्य संगठन ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया था. इसे फिलवक्त वापस लिया जाता है. बदले में प्रखंडवार नियोजन नीति को लागू कराने के पूर्व निर्धारित प्रखंडवार विरोध धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम किया जाएगा. विचार -विमर्श के बाद इस मुद्दे पर झारखंड बंद की घोषणा की जाएगी. 11 अप्रैल से 5 प्रदेशों में सरना धर्म कोड और मरंग बुरू बचाओ आदि के लिए पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन रेल-रोड चक्का जाम भी फिलवक्त स्थगित किया जाता है.











