चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार केएनजे स्कूल के समीप रविवार को संपूर्ण मानवता कल्याण संघ का कार्यालय का उद्घाटन संघ के डॉ संजय गिरी और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रुप से किया. डॉ संजय गिरी ने बताया कि संघ के गठन करने का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है. श्री गिरी ने कहा की वे विगत कई माह से वे बहरागोड़ा के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर यथासंभव संघ द्वारा समाधान किया गया है. संघ के नेतृत्व में मानुषमुड़िया में एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है और स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि संघ के बैनर तले आगे भी इस क्षेत्र में समाज के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
डॉ गिरी ने समाज के उत्थान और क्षेत्र का विकास करने में उपस्थित लोगों से सहयोग करने की अपील की है. मौके पर घाटशिला की समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि मानव सेवा की उद्देश्य से संघ क्षेत्र में कार्य कर रही है जो सराहनीय है. समाज के विकास और उत्थान में उनकी जहां भी जरूरत होगी वे सहयोग करेंगी. समारोह के पूर्व डॉ संजय गिरी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख कविता साव, कोकिल चन्द्र महतो, राज किशोर बारिक, अमित राय, शिवशंकर पोलाई, अभय महंती, अभिषेक मिश्रा, चंदन महतो, तरूण बेरा, टुलू साव, चंडी चरण साव, पंकज गिरी, अजित गोप,ठाकुर गोप,बबलू गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.












