बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर विकास समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर विकास समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अंबरेश रथ को अध्यक्ष मनोनीत किया गया.(नीचे भी पढ़े)
उपाध्यक्ष दिलीपानंद गोस्वामी और दीपांकर सतपति, सचिव खगेन्द्र नाथ सतपति, सह सचिव श्यामा शंकर सतपति, दीपक सतपति, स्वपन कुमार सतपति, शक्ति पद बारिक, कोषाध्यक्ष कृष्ण रंजन साव, लेखा जोखा निरीक्षक शशांक शेखर लेंका का चयन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
कोर कमेटी में विजय कुमार लेंका, समीर लेंका, अर्धेंदु साव, हेमंत कुमार घोष, वृंदावन पाल समेत अन्य शामिल हैं. बैठक में इस पौराणिक शिव मंदिर के विकास को लेकर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई.












