आदित्यपुर : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी प्रधान को राजकीय ओड़िया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर में सम्मानित किया गया. स्थानीय समाजसेवी अरुण आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान सामारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संध्या प्रधान, विशिष्ट अतिथि के रुप में आदित्यपुर के पूर्व उपमहापौर और समजसेवी पुरेन्द्र नारायण सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सह टाटा वर्कर्स यूनियन के माईकल जॉन रिसर्च सेंटर के फैकल्टी डा एम एस सिंह मानस उपस्थित थे . सम्मानित अतिथि के रुप में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता झा, समाजेवी मीरा तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी, सुनीता मिश्रा कई शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थी.आयोजन में समाजसेवी अरुण आचार्य और अतिथि गण ने संध्या रानी प्रधान को शॉल ओढाकर और पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. स्वागत से अभिभूत संध्या रानी प्रधान ने कहा की इसी ओड़िया मध्य विद्यालय की उत्कृष्टता और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हे राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया.(नीचे भी पढ़े)

इस विद्यालय को हर तरह से विकसित करने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए और उन्हें धमकियां भी मिली लेकिन वो कभी विचलित नहीं हुई . विशिष्ट अतिथि और नगर पार्षद के पूर्व उपमहापौर पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा की संध्या रानी प्रधान ने इस स्कूल में जो लकीर खींची वो एक मिसाल बन गया है . विशिष्ट अतिथि डा एम एस सिंह मानस ने कहा की संध्या रानी प्रधान का व्यक्तित्व ईमानदार, सरल, सुलभ, कठिन परिश्रमी और अपार हौसले से भरा हुआ है, उनके व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है. डॉ मानस ने विशेष रूप से क्षत्रिय महासभा की ओर से भी संध्या रानी प्रधान को केसरिया वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. स्वागत सामारोह का संचालन देव प्रकाश देवता और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजक और समाजसेवी अरुण आचार्य ने कहा की संध्या रानी प्रधान आदित्यपुर, सरायकेला और झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है हम सभी के लिए वो आदर्श बनी रहेगी.











