चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के गामारिया और कुलडिहा गांव में सोमवार को विधायक समीर महंती ने विधायक निधि से स्वीकृत दो पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिकता देते हुए गांव में पीसीसी पथ निर्माण की स्वीकृति दी है. कहा की गांव में पक्की सड़क बनने से लोगों को काफी सहुलियत होगी.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि योजना निर्माण में ग्रामीण सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण पूर्ण कराएं. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,सचिव बलराम महतो,राजा बारीक,अमर हांसदा,निर्मल महतो,देवाशीष दास,मिथुन कर,बबलू मुर्मू, अक्षय नायक, बापी पोलाइ, विनय मांडी, चुनाराम हेंब्रम, सालखन मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.











