जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के फ़ौजा बगान निवासी सह अधिवक्ता नवनीत कुमार को साइबर अपराधियों ने बकाया बिजली बिल की भुगतान कराने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से 99 हजार 9 सौ रूपए की निकासी कर ली. ठगी के शिकार होने पर अधिवक्ता बिष्टुपुर साइबर थाना पहुंची और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं. घटना 16 अप्रैल की शाम की हैं. अधिवक्ता नवनीत का कहना था कि वह घटना के दिन घर पर थे शाम 5.04 मिनट पर उनकी मोबाइल नंबर 9709040584 पर एक मैसेज बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए आया और उन्हें मोबाइल नंबर 7810061406 पर सम्पर्क करने के लिए कहा गया. (नीचे भी पढ़ें)
जब उन्होंने मोबाइल पर सम्पर्क साधा तो कॉल रिसिव करने वाला अपना नाम अभिषेक शर्मा बताया और बोला कि वह बिजली विभाग के कर्मी बताया. बोला बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर लाइन काट दी जाएगी. उन्हें बिल भुगतान करने के लिए क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने लिए कहा. और री-रेज के लिए तीन रूपए यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने लिए बोला गया. उनके द्वारा तीन रूपए भुगतान करने पर बिजली बिल अपडेट सक्सेस का मैसेज आया और बोला कि अब इसी ऐप के माध्यम से आप अपना बिल का भुगतान करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
6.45 बजे तक पंजाब नेशनल बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से निकल गया रूपए : बिजली बिल का भुगतान करने की बात पुरी होने के एक मिनट के बाद उनकी पंजाब नेशनल बैंक के एकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 99 हजार 9 सौ रुपए की निकासी हो गयीं.



