जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटा मोटर्स रक्त संग्रह केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 64 रक्तदाताओं रक्त दान किया. रक्तदान करने वालों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने 55वीं बार रक्तदान कर एक मिशाल कायम की. इसके लिए एक समारोह का आयोजन कर प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन, सौमिक राय, यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, समेत काफी संख्या यूनियन के पदाधिकारी व कमेटी मेंबर मौजूद थे. प्लांट हेड ने कहा कि जिस गुणवत्ता के साथ रक्तदान करने में टाटा मोटर्स जमशेदपुर आगे है.(नीचे भी पढ़े)
उसी कल्चर को अपनाते हुए वाहन बनाने में गुणवत्ता एवं सुरक्षा के मानको पर टाटा मोटर्स जमशेदपुर अव्वल रहे. इसी तरह महामंत्री आरके सिंह नेकहा कि रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स के मजदूर हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेते है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि चाहे यूनियन के लोग हो या आम कर्मचारी रक्तदान में बढ़- चढकर हिस्सा लेते है. जमशेदपुर में रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति को किसी तरह की असुविधा नही हो उसमें टाटा मोटर्स के मजदूरों का अहम रोल है. टाटा मोटर्स के मजदूर बढ़- चढ़कर रक्तदान करते है.



