जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर हिंदा के मामले में हिंदुओं की गिरफ्तारी को लेकर हस्ताक्षर अभियान पूरे जमशेदपुर में चलाया गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, हिंदूवादी संगठनों के साथ साथ विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) ने भी इसमें एकजुटता दिखायी है.
बारीडीह गोलचक्कर पर चला हस्ताक्षर अभियान

बारीडीह गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. हिंदुओं को जेल भेजने के विरोध में सर्वजन हिन्दू समिति के बैनर तले झारखण्ड सरकार और जिला प्रसासन के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया गया है, जिसके पहले चरण में बारीडीह गोलचक्कर पर अधिवक्ता रवि सिंह के नेतृत्व में विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों आम लोगो मे हिस्सा लिया और शासन प्रशासन के खिलाफ में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए हस्ताक्षर किया. साथ ही यह कार्यक्रम शहर के कुल 15 स्थानों पर सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मलित हुए. इस आंदोलन के मुख्य तीन मांगे है, पहली जेल भेजे गये, निर्दोष हिंदुओ को बिना शर्त अविलंब छोड़ा जाए, दूसरा कदमा में घटित मामले का सीबीआई व किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में जांच हो, तीसरा कदमा के जो वास्तविक उपद्रवी है, जो पत्थरबाज है और जो इफ्तार पार्टी से निकल जाकर शास्त्रीनगर में उपद्रव किये, उनके ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही हो. बारीडीह के इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से समाजसेवी शिवशंकर सिंह, अधिवक्ता रवि सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मंजू सिंह, मनीष हिंदुस्तानी, विजय नारायण, बन्दना नमाता, हरेराम सिंह, ऋषि पांडेय, सुधीर सिंह, गौतम, प्रकाश शर्मा, संजय सिन्हा, विवेक झा सहित सैकड़ों हिंदूवादी लोग उपस्थित रहें.
भाजमो ने भी किया समर्थन
कदमा हिंसा मामले में जेल भेजे गए विहिप के युवाओं तथा अन्य हिंदूवादी नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर तथा रामनवमी विसर्जन जुलूस प्रकरण में जिला प्रशासन की विद्वेषपूर्ण कारवाई के विरोध में सर्वजन हिंदु समिति के बैनर तले जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार भाजमो नेताओं एवं कार्यकताओं ने जमशेदपुर के अलग-अलग मंडलों में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भुमिका निभाई. बिरसानगर सन्डे मार्केट में भाजमो नेता चंद्रशेखर राव, मंजू सिंह, शंकर कर्मकार, जयप्रकाश सिंह, प्रसंजीत सिंह, प्रेमरंजन घोष, बर्मामाइंस एनएमएल चौक में सुबोध श्रीवास्तव, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, अमित शर्मा, बबलू कुमार, टेल्को प्लाजा चौक में सतीश सिंह, महेश तिवारी बारीडीह गोलचक्कर- रविप्रकाश सिंह, विकाश गुप्ता, राजेश कुमार विजयनारायणं सिंह, गौतम धर, अशोक कुमार, भालूबासा गोलचक्कर में मनोज सिंह उज्जैन, बिनोद कुमार यादव, विजय सिंह, साकची गोलचक्कर में बरूण कुमार सिंह, मानगो गोलचक्कर में कन्हैया ओझा,प्रेम सक्सेना, कुलविंदर सिंह पन्नू, धर्मेंद्र प्रसाद सोनारी राम मंदिर- मुकुल मिश्रा, चुन्नू भूमीज, बिष्टुपुर छप्पन भोग- शेषनाथ पाठक, तिलेश्वरप्रजापति, मानकेश्वर चौबे स्टेशन रोड घोड़ा चौक विकाश कुमार रजक, बाबू कुंवर सिंह चौक में देव कुमार, नगर कारवाह संतोष कुमार सहित अन्य ने सर्वजन हिंदु समिति के बैनर तले इस अभियान में भाग लिया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया की इस अभियान में पूरे जमशेदपुर के सभी मंडलों में हजारों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर जिला प्रशासन द्वारा हिंदु नेताओं की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
सोनारी में भी चला अभियान

जमशेदपुर के भाजपा, विहिप एवं कई निर्दोष हिन्दू युवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर एवं गलत धारा लगाकर जेल भेजकर हिन्दू जनभावना को ठेस पहुंचाने का काम झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों किया गया. इस घटना के विरोध में “सर्वजन हिन्दू समिति” के तत्वधान में सोनारी “राम मंदिर – अटल चौक” पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस “हस्ताक्षर अभियान” कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सोनारी की सम्मानित जनता ने उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज किया. कार्यक्रम में उपस्थित सबों ने एक स्वर से मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए हिंदुओं को अविलंब रिहा करो, कदमा में हुई घटना की सीबीआई या न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच हो एवं कदमा की घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, अमिताभ सेनापति, किशोर ओझा, रवि भूषण, अजय श्रीवास्तव, मानिक सिंह, मुकुल मिश्रा, सुबोध कर्मकार, सुकुमार गोराई, मुरारी लहरी, पंचम जंघेल, शशांक शेखर, अभिषेक दे, प्रीतम जैन, आदित्य वर्मा, राहुल भट्टाचार्य, विजेंद्र सिंह, विक्की लहरी, धनेश्वर सिंह, शंकर कार्तिक, बुद्धेश्वर कर्मकार, हीरा लाल रजक, चंदन मुखी, भानुशेखर, रवि तिवारी, राहुल सिंह, शंकर राय, कपूर दास सहित दर्जनों हिंदू नेतागण उपस्थित थे.
सर्वजन हिन्दू समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया

विगत दिनों जमशेदपुर के भाजपा, विहिप एवं कई निर्दोष हिन्दू युवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर एवं गलत धारा लगाकर जेल भेजकर हिन्दू जनभावना को ठेस पहुंचाने का काम जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों किया गया था. सर्वजन हिन्दू समिति के बैनर तले आज साकची मुख्य गोलचक्कर पर तीन प्रमुख मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आहूत हुआ. जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किये गए निर्दोष हिन्दुओं को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए. कदमा में घटित घटना की सी.बी.आई. या न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जाँच हो। कदमा में सुनियोजित ढंग से शहर का सोहार्द बिगाड़ाने वालें घटना में संलिप्त वास्तविक उपद्रवीयों, पत्थरबाजों पर कड़ी कानूनी कारवाई हों. मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर में हुए हिंसा की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं की रिहाई हो. 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर में उपद्रवी तत्वों द्वारा जटाधारी शिव मंदिर पर पथराव कर हिंसा फैलाई गई, उपद्रवी तत्वों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए. जिस तरह से निर्दोष भाजपा, विहिप एवं हिन्दू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पक्षपात करते हुए हिन्दू नेताओं पर कार्रवाई की. कदमा हिंसा की जांच सीबीआई अथवा झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से होना चाहिए, ताकि हिंसा की साजिश रचने वाले एवं हिंसा में सम्मिलित तत्वों की पहचान कर उन्हें सजा मिले. उन्होंने कहा की निर्दोष हिन्दुओं को बिना शर्त अविलंब नही रिहा किया तो सर्वजन हिन्दू समिति रोड पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जवाबदेही राज्य सरकार को तय करनी होगी. हस्ताक्षर अभियान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भरत सिंह, निर्भय सिंह, अमित अग्रवाल, बलवीर मंडल, राजपति देवी, ज्योति अधिकारी, पवन अग्रवाल, मनोज वाजपेयी, सुमित श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, शशांक शेखर, ध्रुव मिश्रा, बजरंगी पांडेय समेत हजारों की संख्या में हिन्दू सनातनी उपस्थित थे.



