जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जमशेदपुर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार बिरसानगर संडे मार्केट में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन किया गया. प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एआइसीसी के सदस्य रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है, तब से मोदीजी का सबसे बड़ा मित्र अडानी हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पीएम मोदी भारत के गरिमा को ताक पर रखकर बंग्लादेश में ठेका दिलवा रहे है, श्रीलंका के प्रधानमंत्री को दबाव देकर विंड प्रोजेक्ट अडानी को दिलवाया, कोयला का इंपोर्ट का ठेका दिंलवाया, भारत का विदेशी कर्जा 55 लाख करोड 2014 कांग्रेस राज में था, लेकिन मोदी राज में यह बढ़ कर 85 लाख करोड हो गई, मोदीजी कैसा देश चला रहे हैं. जब से मोदीजी आये तब से माल्या, नीरव, ललित जैसे अरबों हड़पने वालों को देश से भगा दिया, जब मोदीजी विदेश जाते हैं, तो अडानी को साथ ले जाते हैं. गरीबों का पैसा लूट कर अमीरों को दे रहे हैं. एलआइसी एवं एसबीआइ के निवेश को भी अडानी को दिलवा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
आम जनता के पैसे को रिस्क बहुत बढ़ गया है. हमलोग चौक चौराहे, हाट बाजार तथा घर घर जा कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का कारनामा बताएंगें. कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता जबरन रद्द करा दी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में आवाज को दबाया है, यही तो लोकतंत्र की हत्या है. प्रभात रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से जात-पात कर भाइयों को लडा रही है. चार सप्ताह से अवाज आ रही है कि मोदीजी का सर्टीफिकेट फर्जी है, हम भारतवसियों के लिए शर्म की बात है. (नीचे भी पढ़ें)
नुक्कड सभा में विचार रखने वाले नेताओं में अविनाश सिंह ने कहा कि मोदी ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपक्रम बेचने वाले के नाम से जाने जाएंगे. वक्तागण में हरिहर प्रसाद, गुरुपद गोराई, ने संबोधित कर महंगाई, बेरोजगारी बढाने, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर के दाम ऐसी तैसी करने पर मोदी सरकार की भर्त्स्ना कीयी. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, धर्मेन्द्र सोनकर,प्रभात रंजन श्रीवास्तव, राजकिशोर प्रसाद, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष, अविनाश सिंह, गुरुपद गोराई, हरिहर प्रसाद, सरदार सुरेन्द्र सिंह, सुशील घोष, कृष्णा पाण्डेय, सोनू दास, रानी राव, रूकमणी टुडू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए.



