• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Bihar anand mohan release issue बिहार में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर आदेश जारी होने के बाद घमासान, रिहाई पर लग सकता है पेंच, भाजपा ने राजपूत नेता की रिहाई के खिलाफत के लिए जमशेदपुर के रहने वाले आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप को मैदान में उतारा, जमशेदपुर में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर अभी से ही बांट दिये गये लड्डू

April 25, 2023
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पटना: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के आदेश जारी हो गए हैं. यह आदेश उनके बेटे की सगाई के दिन आया. वह सगाई के लिए ही 15 दिन की पैरोल पर बाहर थे. मंगलवार को पैरोल खत्म होने पर सहरसा जेल जाएंगे. जेल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे बुधवार को बाहर आ जाएंगे.सोमवार की शाम आनंद मोहन के बेटे शिवहर विधायक चेतन आनंद की सगाई हुई. सगाई के ही दिन आनंद मोहन की रिहाई का आदेश जारी किया गया. इस सगाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई नेता शामिल हुए थे. सगाई के दिन ही बिहार सरकार ने उन्हें रिहाई का बड़ा गिफ्ट दिया.(नीचे भी पढ़े)

दूसरी ओर बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई को लेकर आईएएस ऑफिसर जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है. यह सब वोटबैंक की राजनीति है. पहले फांसी की सजा हुई, फिर उसे उम्रकैंद में बदला गया. और अब रिहाई हो रही है. ऐसा नहीं होना चाहिए. राजनेता राजनीति करते है, वे करे, हमें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है लेकिन इस मामले में सरकार ने पूरा नक्शा ही बदल दिया. इससे हमे और हमारे परिवार के लोगों को काफी दुख पहुंचा है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में रिहाई की खबर पाकर आईएएस एसोसिएशन के सदस्य मुझसे मुलाकात की. कहा कि आप जैसे कहेंगे हम लोग वैसा ही करेंगे.इस मामले में उनसे सहयोग मांगा. हो सकता है रिहाई को लेकर अपील करेंगे.

जानें क्या है मामला: गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की 4 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में हत्या हुई थी. इस हत्याकांड में आनंद मोहन को अक्टूबर 2007 में उम्रकैद की सजा हुई थी. तब से वे जेल में हैं. जेल मैन्युअल के मुताबिक, उन्हें 14 साल की सजा पूरी करने के बाद परिहार मिल सकता था, लेकिन 2007 में जेल मैन्युअल में एक बदलाव की वजह से वे बाहर नहीं आ पा रहे थे. अब सरकार ने जेल से बाहर निकालने के लिए नियम बदल दिए हैं. इसके बाद आनंद मोहन समेत 27 लोगों को सोमवार को रिहाई के आदेश जारी कर दिए गए.(नीचे भी पढ़े)

आनंद मोहन पर 3 और केस चल रहे हैं. इनमें उन्हें पहले से बेल मिल चुकी है.गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया 5 दिसंबर 1994 को हाजीपुर से गोपालगंज लौट रहे थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर में आनंद मोहन के समर्थक डीएम की गाड़ी को देखते ही उन पर टूट पड़े. पहले उन्हें पीटा गया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोप लगा कि भीड़ को आनंद मोहन ने ही उकसाया था. घटना के 12 साल बाद 2007 में लोअर कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई. आजाद भारत में यह पहला मामला था, जिसमें एक राजनेता को मौत की सजा दी गई थी. 2008 में हाईकोर्ट ने इस सजा को उम्रकैद में बदल दिया था. साल 2012 में आनंद मोहन ने सुप्रीम कोर्ट में सजा कम करने की अपील की. कोर्ट ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था.
सीएम ने आनंद मोहन को बताया था मित्र

आनंद मोहन की रिहाई की मांग काफी समय से हो रही थी. इसके लिए अलग-अलग तर्क दिए जा रहे थे. इसी साल 23 जनवरी को पटना के मिलर हाईस्कूल में महाराणा प्रताप का पुण्यतिथि समारोह हुआ था. इसमें आनंद मोहन के समर्थकों ने उन्हें रिहा करने की मांग की थी. कार्यक्रम में मौजूद सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही इस बात की घोषणा की कि वे आनंद मोहन की रिहाई के बारे में सोच रहे हैं. काम किया जा रहा है. तब उन्होंने कहा था कि आनंद मोहन हमारे मित्र रहे हैं. जब वे जेल गए थे, तो उनसे मिलने हम लोग गए थे.
आनंद मोहन के लिए पार्टी का दरवाजा खुला: एपी सिंह

भाजपा के नेता सह बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आनंद मोहन के लिए पार्टी का दरवाजा खुला है. आनंद पहले भी भाजपा से जुड़े हुए थे. आनंद मोहन पार्टी से जुड़ेंगे तो अच्छी बात होगी. आनंद मोहन सजा से ज्यादा समय तक जेल में रह चुके है.वे पेशेवर अपराधी नहीं है, जो लोग आरोप लगा मास नेता थे.

आनन्द मोहन के स्थायी रिहाई से जमशेदपुर क्षत्रिय समाज में ख़ुशी का माहौल – समरेश सिंह
जमशेदपुर: मंगलवार संध्या अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के झारखण्ड के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे एवं जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर के संचालन में बिहार सरकार के द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन को दिए गये स्थायी रिहाई की विशेष सराहना की है. प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह के विशेष उपस्थिति मे सिदगोड़ा 28 नंबर चौक पर 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया. मौक़े पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद आनन्द मोहन की रिहाई से न्याय को जीत मिली है. उनके रिहाई के लिए 29 जनवरी 2022 को पटना गाँधी मैदान में आयोजित होने वाली सिंह गर्जना रैली को सफल बनाने के उदेश्य से पिछले वर्ष जनवरी माह में उनके सुपुत्र शिवहर से विधायक चेतन आनन्द ने जमशेदपुर का दौरा किया था. (नीचे भी पढ़े)

उस वक़्त जमशेदपुर के क्षत्रिय समाज के प्रमुख राजनेता विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, चन्द्रगुप्त सिंह, शंभू सिंह, अभय सिंह, समरेश सिंह, रोहित परमार आदि के साथ घंटों बैठक की और कार्यक्रम के सफलता के लिए उनका समर्थन मांगा था. इन सारे लोगों ने आनन्द मोहन के जल्द से जल्द रिहाई के लिए उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा भी दिलाया था.इस मौक़े पर समरेश सिंह ने आनन्द मोहन के पुरे परिवार को शुभकामना देतें हुए प्रसन्नता जाहिर की एवं कहा की हमारे समाज के अथक प्रयास का ही परिणाम है. मौक़े पर मुख्य रूप से रौनक सिसोदिया, श्रीकांत सिंह, राजेश सिंह, कृष्णमोहन सिंह,अनूप सिंह, सदानंद सिंह,मनीष सिंह,संतोष सिंह, प्रियांशु सिंह, हिमांशु सिंह, अनूप तिवारी, मुकेश गुप्ता, अजय पांडेय, पवन सिंह, मोनू सिंह, विवेक प्रसाद, असरफ अली आदि उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur sad news : एमजीएम में पांच साल के बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए गरीब पिता को नहीं मिला सरकारी एम्बुलेंस
खबर

Jamshedpur sad news : एमजीएम में पांच साल के बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए गरीब पिता को नहीं मिला सरकारी एम्बुलेंस

November 13, 2026
Jamshedpur mgm hospital alert : एमजीएम अस्पताल में हड़िया लेकर जा रहा युवक पकड़ाया, डांटकर भगाया गया
खबर

Jamshedpur mgm hospital alert : एमजीएम अस्पताल में हड़िया लेकर जा रहा युवक पकड़ाया, डांटकर भगाया गया

November 13, 2026
Tata steel foundation mou : सीएमपीडीआईएल और टाटा स्टील फाउंडेशन की साझेदारी से आईटीआई तमाड़, रांची में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कौशल विकास को मिलेगी मजबूती
खबर

Tata steel foundation mou : सीएमपीडीआईएल और टाटा स्टील फाउंडेशन की साझेदारी से आईटीआई तमाड़, रांची में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कौशल विकास को मिलेगी मजबूती

November 12, 2026
Next Post

saraikela Thunderclap- कुकडू में खेत में काम कर रही महिला की वज्रपात से मौत

Jamshedpur timken prithwi divas : जमशेदपुर की टिमकेन कंपनी में दम तोड़ती पृथ्वी नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन, पृथ्वी दिवस पर तीन दिवसीय महोत्सव के तहत गीता थिएटर ने दी अपनी प्रस्तुति

saraikela: राजनगर में बन रहे एकलव्य विद्यालय निर्माण में अनियमितता की डीसी से शिकायत, गुणवत्ता का नहीं रखा जा रहा ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News