जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने जाहिद हत्याकांड में फरार आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार किया है. पुलिस बिट्टू को मानगो थाने में रखकर उससे पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि पूछताछ करने के बाद बिट्टू को जेल भेजा जाएगा. विदित हो कि जवाहर नगर रोड नंबर 14 के रहने वाले जाहिद की 26 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी. जाहिद खान को किसी लड़की की लेगिंग्स से गला घोटा गया था. फिर पत्थर से उसका सिर कूच दिया गया था.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि, झामुमो नेता जकी अजमल सोनू और बिट्टू समेत कई हत्यारोपी फरार चल रहे थे. अब पुलिस ने बिट्टू को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. कुछ दिनों पहले मृतक जाहिद के बड़े भाई शहजाद खान ने आरोप लगाया था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. इसी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.



