जादूगोड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बेदाग हैं. यह बात जादूगोड़ा के कांग्रेस नेता टिक्की मुखी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर वायरल विडियो के बाबत आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में कही. मंत्री बन्ना गुप्ता के बचाव में उतरे टिक्की मुखी ने कहा कि वायरल विडियो फर्जी है व उनकी छवि धूमिल करने व उनके विकास के रथ को रोकने की विपक्ष की चाल है. इसे विपक्षी दलों की चाल बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिक्की मुखी विधायक सरयू राय पर भी बरसे व उनकी निंदा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के तेतुलडांगा पंचायत अध्यक्ष सुखलाल सोरेन, इचड़ा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष महावीर भकत, माटीगोडा कांग्रेस अध्यक्ष राजू मुखी आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.



