जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के बाल भवन के द्वितीय तल पर बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्व चिन्मय कांति सरकार की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर स्व सरकार के सुपुत्र एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता चयन सरकार, सुपुत्री एवं कोलकाता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चयनिका सरकार की उपस्थिति में गुरु वंदना एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सभी अधिवक्ताओं ने स्व चिन्मय कांति सरकार को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के साथ अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, चंदन कुमार यादव, गोपाल शर्मा, अंजन कुमार साहू, हेमंत कुमार, रामजन्म सिंह, सुनीता मंडल, मिठू कुमार, शंकर कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, विनय कुमार, दिनेश कुमार वर्मा व कृष्णा नायर के साथ 50 से अधिवक्ता शामिल हुए. अधिवक्ताओं ने स्व चिन्मय कांति सरकार को अपना गुरु एवं अभिभावक बताते हुए कहा कि उन्होंने सभी जूनियर अधिवक्ताओं को आशीष एवं सही मार्गदर्शन प्रदान किया था.



