जमशेदपुर: 26 अप्रैल, बुधवार को आजसू पार्टी बर्मामाइंस मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में मंडल कमिटी के विस्तार और नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज मुखी ने किया. संचालन मुकेश कुमार ने किया. बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने आजसू पार्टी चुनावी मोड़ पर खड़ी है क्योंकि सरकार कभी भी गिर सकती है. अगर नही गिरती है तो इसका सीधा मतलब है की सरकार में नैतिकता नही बची है. जिस सरकार मंत्री मुख्यमंत्री सचिव आप्त सचिव से लेकर अफसर तक भ्रष्ट हो चुके है.(नीचे भी पढे)
पुलिस प्रशासन बेलगाम हो चुकी है व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य की महिलाएं असुरक्षा के भय से पलायन के मूड में है. राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए और झामुमो के हिटलरशाही अफसरों के तबादलों के बाद निष्पक्ष रूप से जांच हो आजसू दावे के साथ कहती है की राज्य के सभी मंत्री जेल में होंगे. क्योंकि आम जनमानस का रुझान आजसू तरफ बढ़ते जा रहा है और निश्चित ही इस राज्य के सवा तीन सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद आजसू को मिलेगा.इस अवसर पर कमलेश दुबे, अजय सिंह बब्बू, जय मुखी, छोटू पात्रो, पावन मुखी, शैशिन मुखी, गगन मुखी, मुन्ना शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.(नीचे भी पढे)
आजसू पार्टी बर्मामाइंस मंडल कमिटी:अध्यक्ष – मनोज मुखी,कार्यकारी अध्यक्ष – संतोष यादव,प्रधान सचिव – मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष – राहुल पिल्ले ,श्रीकांत करूआ,सचिव – दीपू तिवारी, आशीष शर्मा, मुना शर्मा,प्रवक्ता – दीपक कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी – असीस शर्मा,कोषाध्यक्ष – छोटू पात्रो,
नगर सदस्य -लखन महतो, विजय चौधरी, अशोक शुक्ला, रमेश ठाकुर शामिल है.



